विराट में प्रवेश के सूत्र
ऊर्जा के क्षेत्र में प्रवेश करेंगे जब आप तब कुछ भी और कुछ की भी सुध बुध न रह जायेगी आपको | खो हीं जायेंगे | बिलकुल भिन्न जगत है चेतना का | आप उसकी तुलना इस धरा पर किसी भी चीज से नहीं कर सकते | बस तैयारी होनी चाहिए उस जगत में प्रवेश करने का | अब सवाल है कि उस जगत में कैसे प्रवेश करें | इतेफाक से संजोग से वह विराट चेतना बहुत हीं ऐसे अवसर प्रदान करती है , हमें ऊर्जा के जगत में प्रवेश करने का | आपके निजी जीवन में ऐसे अनेकों अवसर आयें होंगे जरा स्मरण करें | किन्तु तैयारी के साथ प्रवेश करना जरा भिन्न बात है | आपको अपने मन को तैयार रखना होगा उस जगत में प्रवेश हेतु | भय सबसे बड़ी बाधा उत्पन्न करेगी उस जगत में प्रवेश हेतु | इसलिए भय को तो बिलकुल त्याग हीं देना होगा | पूर्ण समर्पण रखना होगा उस विराट के प्रति | तब कहीं जा कर प्रवेश होगा उस विराट चेतना में | विराट चेतना में प्रवेश हेतु युक्तियाँ हैं जो अगले अंक में प्रेषित करूँगा | ॐ शान्ति
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें